Home चर्चा में बिरसा मुंडा जयंती पर धान खरीदी केंद्र मरवाही-निमधा का भव्य शुभारंभ ;...

बिरसा मुंडा जयंती पर धान खरीदी केंद्र मरवाही-निमधा का भव्य शुभारंभ ; जिला पंचायत सदस्य राजेशनंदनी आर्मो ने किया उद्घाटन

6
0
संवाददाता – निलेश सिंह
मरवाही:
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत निमधा स्थित धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेशनंदनी आर्मो के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजेशनंदनी आर्मो ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होना विशेष महत्व रखता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनकी जयंती पर धान खरीदी का शुभारंभ किसानों के सम्मान और उनकी मेहनत के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि किसान पूरे वर्ष कड़ी मेहनत कर अपनी फसल तैयार करते हैं। उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना और धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि खरीदी के प्रथम दिन कुल 10 किसानों का टोकन जारी किया गया था तथा सभी 10 किसान अपनी उपज लेकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। यह किसानों के उत्साह और खरीदी व्यवस्था के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री भोजराज श्रीवास, मंत्री श्री कन्हैया लाल यादव, पूर्व सरपंच एवं कार्यसमिति सदस्य श्री गुलाब श्रृंगार मोदी, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती शकुंतला सिंदराम, उपसरपंच श्रीमती सरिता जायसवाल, फड़ प्रभारी आयुष जायसवाल, आरियो विनय कैवर्त, इब्राहिम कुरैशी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित आसपास के बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को नए धान खरीदी वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह वर्ष क्षेत्र के किसानों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here