सरगुजा संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कों किया गया गिरफ्तार। आरोपी द्वारा सार्वजानिक स्थान पर लोहे का कटार लहराकर आस पास के लोगो कों डरा धमकाकर कर रहा था भयभीत।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण है दर्ज, युवक आपराधिक गतिविधियों मे रहा है शामिल असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।
आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आसामाजिक तत्वों एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 09/07/25 कों थाना मणीपुर पुलिस टीम कों जिला अस्पताल मे दो पक्षो के बीच वाद विवाद की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम मौक़े के लिए रवाना हुई, जो मौक़े पर अतुल कुमार कश्यप अपने पास एक लोहे का कटार रखकर लहराते हुए आस पास के लोगो कों डरा धमकाकर भयभीत कर जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी अतुल कुमार कश्यप की घेराबंदी कर पकड़कर आरोपी के कब्जे से 01 नग लोहे का कटार जप्त कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम अतुल कुमार कश्यप उर्फ़ आदिनाथ कश्यप आत्मज काशीनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष साकिन दर्रीपारा बीएसएनएल ऑफिस रोड अंबिकापुर थाना मणीपुर का होना बताया, आरोपी से जप्त 01 नग लोहे का कटार के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर सार्वजानिक स्थान पर धारदार कटार लहराते हुए आमनागरिकों कों भयभीत करना स्वीकार किया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी अपने घर मे 05 नग तलवार रखना बताया, जो आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से 05 नग तलवार बरामद किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 193/25 धारा 351(3) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, युवक आपराधिक गतिविधियों मे शामिल रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, जिला अस्पताल सहायता केंद्र प्रभारी चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक मदन गोपाल परिहार, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, आरक्षक पवन यादव, अनिल सिंह, ऋषभ सिंह, प्रताप सिंह, घनश्याम राजवाड़े, निर्मल साय, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।







