Home चर्चा में स्वच्छता की पहल: पार्षदों की सक्रियता से आदिवासी छात्रावास में हुआ कचरा...

स्वच्छता की पहल: पार्षदों की सक्रियता से आदिवासी छात्रावास में हुआ कचरा उठाव

3
0

रतनपुर

शासकीय आदिवासी प्री मैट्रिक बालिका छात्रावास में बहुत दिनों से कचरा उठाव नहीं हुआ था। जिसकी शिकायत छात्रावास अधिक्षिका श्रीमती शालिनी साहू जी ने वार्ड पार्षद मनोज पाटले एवं वार्ड क्रमांक 06 पार्षद श्रीमती अर्चना संतोष सोनी जी से लगातार की। इस शिकायत पर दोनों पार्षदों ने छात्राओं स्वास्थ्य की चिंता करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी के सहयोग से आज कचरे का उठाव किया गया। इस कार्य के लिए छात्रावास अधिक्षिका, स्टाफ एवं छात्राओं नें दोनों पार्षदों और नगर पालिका के सफाईकर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इनकी सहराना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here