पेंड्रा मरवाही संवाददाता – दीपक कश्यप
सभी आभूषण व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि नंदू चह्वाण और मालता चह्वाण, पति-पत्नी निवासी लादनापुर, जिला बुलढाणा (महाराष्ट्र), अपने अन्य साथियों के साथ बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं। ये लोग नकली चांदी के आभूषण और फर्जी बिलों के माध्यम से दुकानों में ठगी का प्रयास करते हैं।
दिनांक 18-07-2025 को पेंड्रा स्थित पूजा ज्वैलर्स में इन्हें ठगी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया, जबकि इनके दो अन्य साथी अन्य दुकान में इसी प्रकार की ठगी की कोशिश करते हुए मौके से भाग निकले।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये लोग हर साल दशहरे के बाद बीजापुर (छत्तीसगढ़) में फर्नीचर बेचने का काम करने जाते हैं।
सावधानी बरतें!
कृपया ऐसे किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति या लेन-देन की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।
— आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस









