Home चर्चा में धार्मिक आस्था और परंपरा का पर्व है आंवला नवमी – दीवान

धार्मिक आस्था और परंपरा का पर्व है आंवला नवमी – दीवान

2
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग –हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष धार्मिक एवं पौराणिक महत्व है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना, दीपदान और दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि इस पर्व को अक्षय नवमी कहा जाता है। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अंचल के भागवत प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी लक्ष्मी विहार कॉलोनी में 18 नवम्बर बुधवार को दोपहर 12 बजे से आंवला पूजन सह भजन कीर्तन का दिव्य आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालु भक्तगण सादर आमंत्रित हैं धार्मिक परंपरा के अनुसार, आमला नवमी के दिन मातृशक्ति आंवले पेड़ की पूजा , वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा संतान की मंगलकामना करती हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालु आंवले वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर भगवान को भोग लगाते हैं और परिवार सहित प्रसाद ग्रहण करते हैं। आगे आचार्य श्री ने कहा कि मान्यता है कि इसी दिन से द्वापर युग का आरंभ हुआ था। वहीं, इस तिथि को दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है।आमला नवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और वृक्षों के प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। आंवले का वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में आस्था और आरोग्य का प्रतीक माना गया है। अपने संदेश में पं दीवान ने कहा कि आमला नवमी श्रद्धा, भक्ति, दान-पुण्य और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here