Home मुख्य ख़बरें गोल्डन टेंपल के बाद अब अमृतसर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा...

गोल्डन टेंपल के बाद अब अमृतसर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

4
0

अमृतसर- 

श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब अमृतसर एयरपोर्ट को भी निशाना बनाने की चेतावनी मिली है। हैरानी की बात यह है कि दोनों धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गई हैं, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि दोनों मामलों के पीछे एक ही व्यक्ति हो सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई

धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा का स्तर और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस ने एयरपोर्ट प्रशासन से जानकारी प्राप्त कर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है ताकि मेल की तकनीकी जांच की जा सके।

अब तक 9 बार धमकी मिल चुकी है गोल्डन टेंपल को

यह पहली बार नहीं है जब धार्मिक स्थलों को इस तरह की धमकियां मिली हों। गोल्डन टेंपल को अब तक 9 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी धमकी के चलते कोई नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है।

जांच में तेजी

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here