जिला जांजगीर-चांपा
जांजगीर (वार्ड नंबर 25) —
जांजगीर के शांति नगर वार्ड नंबर 25 स्थित आर.के.आर. इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने इन दिनों गंदे नाली के पानी की गंभीर समस्या सामने आई है। स्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने लगातार नाली का गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले इस वार्ड का नाली का पानी दूसरी दिशा में निकाला जाता था, जिससे जलभराव की समस्या स्कूल के सामने नहीं होती थी। परंतु अब निकासी की दिशा बदल दी गई है, और नतीजतन यह सारा गंदा पानी सीधे स्कूल के मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इससे न सिर्फ स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दुर्गंध और कीचड़ के कारण अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

भाजपा सरकार के नारे और जमीनी हकीकत में अंतर
“हमने बनाया, हम ही संवारेगें” — भाजपा सरकार का यह नारा अब वार्ड नंबर 25 में खोखला साबित हो रहा है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर जिम्मेदार निकायों की उदासीनता बेहद शर्मनाक है। एक तरफ सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बच्चों के स्कूल के सामने गंदगी और बीमारी का अंबार लगा हुआ है।
स्थानीय प्रशासन की चुप्पी
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि बार-बार शिकायतों और निवेदन के बाद भी नगर पालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग, और संबंधित इंजीनियरिंग विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। नाली की सफाई या निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या दिनोंदिन और विकराल होती जा रही है।
स्कूली बच्चों की मांगें
1. तत्काल प्रभाव से स्कूल के सामने नाली के पानी के बहाव को रोका जाए।
2. पुराने निकासी मार्ग को पुनः बहाल किया जाए।
3. पूरे क्षेत्र में नाली सफाई अभियान चलाकर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
4. जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
बच्चों की पढ़ाई और सेहत से समझौता करना समाज और प्रशासन दोनों की असफलता को दर्शाता है।
बच्चों की पढ़ाई और सेहत से समझौता करना समाज और प्रशासन दोनों की असफलता को दर्शाता है। वार्ड नंबर 25 के नागरिकों और अभिभावकों को अब एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी विकरण भगत जी कहना ने तत्काल दिखवाता हूं एवं सफाई कर्मचारियों को निर्देश देता पानी निकासी के लिए पुराने निकासी में डाइवर्ट करता हूं









