Home चर्चा में रात्रि में मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपीयो...

रात्रि में मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 03 आरोपीयो को पकडने में थाना ; अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता:

11
0

जांजगीर-चांपा:

प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद मार्बल निवासी कटघरी का मोबाइल व इलेक्ट्रानिक दुकान से दिनांक 23.07.2025 की रात्रि में दुकान का शटर का ताला को तोड़कर टेबलेट, लैपटॉप रिपेयरिंग के लिए रखे 02 नग मोबाइल, हेडफोन कुल जुमला कीमती 26500/- रूपए को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गया है जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 337/25 धारा 331(4),305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया है। थाना क्षेत्रांतर्गत हो रहे चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कश्यप व SDOP प्रदीप सोरी के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपी एवं माल मशरूका की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई।

विवेचना दौरान पता चला कि आरोपी जयशंकर ओग्रे, आदित्य यादव उर्फ लालू यादव एंव अमित यादव निवासी कटघरी थाना अकलतरा को घटना दिनांक को रात्रि में दुकान के आस पास देखा गया था। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रात्रि में दुकान के शटर का ताला चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत धारा 331(4),305 (a) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. भास्कर शर्मा, प्र.आर.शरफुददीन, आरक्षक गौकरण राय,रामभरोस कश्यप का सराहनीय योगदन रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here