दंतेवाड़ा संवाददाता – रिकेश्वर राणा
बारसूर – बीते दिनों पोटा केबिन आश्रम शाला हितामेटा का निरीक्षण पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा ने किया था। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा ने अधीक्षक और आश्रम व्यवस्था के सम्बंध में कई सारे आरोप लगाए थे – जिसका पलटवार पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य और वर्तमान भाजपा बारसूर मंडल अध्यक्ष बैसू राम मंडावी ने किया है तूलिका कर्मा ने अधीक्षक के ऊपर कई सारे आरोप लगाए थे जोकि सरासर झूठ है। यह आश्रम शाला में सब कुछ सही तरीके से संचालित हो रहा है।
रही बात बिस्तर की जब 23-24 जून को बच्चे ही आश्रम में ही नहीं थे तो कहाँ देखा टूटा फूटा बिस्तर। और आश्रम भवन का मरम्मत कार्य चल रहा था तो आश्रम का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।इसको देखकर कर्मा जी को लगा कि आश्रम व्यवस्था ठीक नहीं है।
तूलिका जी ने बताया की मीनु के अनुसार भोजन नहीं मिलता है। हर दिन मीनू अनुसार भोजन, व सब्जी बनता है। पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य और वर्तमान बारसूर मंडल अध्यक्ष बैसू राम मंडावी का कहना है कि मै इस क्षेत्र का पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुका हूं और अब वर्तमान में भाजपा- बारसूर मण्डल अध्यक्ष हूं और मेरे ही परिवार से अभी भी मौजूदा जिला पंचायत सदस्य है मेरे क्षेत्र में तूलिका कर्मा को ताका झांकी करने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया था अधीक्षक आश्रम में नहीं रहता है कहकर ,यह झूठा आरोप लगाया है तूलिका कर्मा ने।और उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आश्रम में बच्चे अपने घर से चादर कंबल लाकर रखते हैं। यह भी सरासर झूठा आरोप है बच्चों के लिए आश्रम में पर्याप्त मात्रा में चादर कंबल है उपलब्ध है।

यहां के ग्रामवासी और इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हितामेटा पोटाकेबिन आश्रम का समय समय पर निरीक्षण करते रहते है लेकिन ऐसा कोई भी शिकायत यहां के बच्चों के द्वारा हमें नहीं मिलता। जितने भी आरोप ज़िला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा ने हितामेटा पोटाकेबिन आश्रम को लेकर लगाया है सभी आरोप गलत और झूठे है।










