लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर मे दिन बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जन
कार्यक्रम की शुरुआत एवं मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत के साथ की गई। तत्पश्चात वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। हर कार्यक्रम की भांति, मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
मुख्य वक्ताओं के विचार :-
मुख्य अतिथि विधायक राजेशअग्रवाल ने कहा,
आज का समय केवल अंकों से नहीं, बल्कि गुणवत्ता, धैर्य और ईमानदारी का है। विद्यार्थी केवल नंबरों की दौड़ में न भागें, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर बढ़ें।”उन्होंने विद्यालय में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के लिए प्राचार्य नियुक्ति हेतु JD (संयुक्त संचालक) स्तर पर शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया।
दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि
शाला प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत करना और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखना रहा।
पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने शिक्षा को जीवन की सबसे मजबूत नींव बताते हुए कहा कि “शिक्षा ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है।”
एस एम डीसी अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने कहा, “शिक्षा के बिना प्रगति असंभव है – हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।”
विशेष सहयोग एवं समापन
इस अवसर पर सभी बच्चों जो 9 वी कक्षा के नव प्रवेशी बच्चों को मुंह मीठा कराकर पुस्तक वितरण किया गया वही स्टील की बॉटल भेंट स्वरूप वितरित की गई। इससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रंजना श्रीवास्तव जी द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य शशिधर पांडे (एस .डी.पांडे जी) ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्राओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। यह शाला प्रवेश उत्सव न केवल एक औपचारिक आयोजन था, बल्कि यह शिक्षा की नींव मजबूत करने का संकल्प भी था – जो आने वाले समय में लखनपुर की बेटियों को एक उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।
इस दौरान विद्यालय के सभी स्टाफ बच्चों उपस्थित रहे
इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय राजेश अग्रवाल विधायक अंबिकापुर।
उनके साथ मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे –दिनेश बारी मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू , सुभाष अग्रवाल राजेंद्र जायसवाल अध्यक्ष, एस एम डीसी सनी बंसल , राकेश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि
यतेन्द्र पांडे मंडल उपाध्यक्ष , सचिन बंसल मंडल महामंत्री, प्रदीप गुप्ता,आलोक गुप्ता एस एम डीसी सदस्यनवीन महाविद्याल के प्राचार्य श्री श्रीवास्तव सर जी उपस्थित रहे।।









