कोरबा/पाली:-
नगर पंचायत पाली,थाना पाली सहित पशु विभाग के संयुक्त तत्वाधान ने अभियान चलाकर पाली नगर के अंदर सड़कों पर बैठे गौ वंश के गले में रेडियम पट्टी लगाई गई,यह पहल विशेष रूप से रात और बारिश के दिनों में सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए की गई है, यह अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़कों पर बैठे गौ वंश के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे है जिससे जन मानस के साथ साथ गौ वंश की भी हानि होती है, ऐसे में रेडियम पट्टी लगने से वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी दिख जाते है और सड़क हादसे होने का खतरा कम होता है।

नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा साथ ही उन्होंने पशु पालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को घर पर रखने का उचित व्यवस्था कर शासन प्रशासन की मदद करें ताकि सड़क हादसे कम हो सके, इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपं अध्यक्ष जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा,भाजपा मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा,रमाशंकर जायसवाल,थाना प्रभारी जितेंद्र यादव,अशोक खांडेकर,पुरुषोत्तम उइके,रितेश शुक्ला,रामनाथ यादव,रिंकू जायसवाल,आबिद खान,योगेश साहू,अमित यादव,अनिल कुर्रे,दीपक शुक्ला,अजय रजवाड़े,पशु चिकित्सा अधिकारी यू के तंवर,शशिकांत वारे,धनश्याम सिंह,निकिता डहरिया,पल्लवी साहू,प्रियंका कंवर,रश्मि देवांगन,संध्या पैकरा,गरिमा ऊईके,अनिल सूर्यवंशी,दुर्गेश यादव,श्याम जी गोड,संदेश कुमार भोई सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।









