Home कोरबा श्री रामरतन विद्या मंदिर पाली द्वारा मनाया गया रैन दिवस, निकाली गई...

श्री रामरतन विद्या मंदिर पाली द्वारा मनाया गया रैन दिवस, निकाली गई रैली किया गया वृक्षारोपण

37
0

पाली संवाददाता – दीपक शर्मा

कोरबा/पाली:-

श्री रामरतन विद्या मंदिर पाली द्वारा रैन दिवस मनाया गया,इस अवसर पर विद्यालय से पूरे नगर में जागरूकता रैली निकाली गई,साथ ही स्कूल के बच्चों ने एक पेड़ गुरु के नाम थीम के साथ नर्सरी क्षेत्र में वृक्षारोपण किया, आयोजन को लेकर संस्था की प्राचार्य अनिता जायसवाल ने बताया कि पूरी दुनिया में पर्यावरण,इंसान और वन्य जीव इन सभी के लिए बारिश का आना बेहद महत्वपूर्ण है , हमारे देश में कुछ ऐसे भी त्यौहार है जिसे बारिश आने पर मनाया जाता है, बारिश पर्यावरण तथा सभी सजीवों के जीवन में अहम होती है, हम सब का जीवन बारिश पर निर्भर होता है और बारिश ही पर्यावरण को हरा-भरा सुंदर रखती है, यही वजह है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा,जल संरक्षण आदि का संदेश समाज को दिया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था प्राचार्य अनिता जायसवाल,सुनीता महंत,कमलेश शर्मा,पूनम यादव,पार्षद ज्योति उईके,गौरी साहू,अंजू सोनी,अनुराधा कौशिक, इंद्रा आयाम,कार्तिक कोराम,खुशबू चावड़ा,सरस्वती राज,पूर्णिमा सहित श्री रामरतन विद्या मंदिर में अध्यनरत विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here