संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को बलौदा ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह एवं ब्लॉक प्रभारी किशन सोनी व ब्लाक अध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष के स्वागत भाषण से हुआ, इसके बाद विधायक श्री राघवेंद्र सिंह ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं आने वाले समय में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है, इसलिए हर मंडल और सेक्टर में सक्रिय, ईमानदार एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति आवश्यक है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए, माननीय विधायक श्री राघवेंद्र सिंह जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गांव-गांव और जन-जन के बीच रहकर सेवा का काम किया है। हमें अपने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना है। हर मंडल, हर सेक्टर में ऐसे पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो पूरी निष्ठा और लगन से पार्टी के लिए काम करें।” उन्होंने आगे कहा कि “आज के समय में हमें एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाना होगा। जनता के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना और सरकार की योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना है। “भाजपा केवल झूठे वादों और भ्रम फैलाने की राजनीति करती है। चुनाव के समय बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जनता को सिर्फ ठगा जाता है। भाजपा की सरकार ने जनता के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।” उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के बीच रही है और उसकी समस्याओं का समाधान करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करती है। भाजपा के नेता जनता से दूर केवल प्रचार की राजनीति करते हैं। हमें इस झूठ और फरेब के खिलाफ मजबूत संगठन खड़ा करना है।” विधायक जी ने आगे कहा कि “भाजपा की नीतियों ने किसानों, मजदूरों और युवाओं को नुकसान पहुंचाया है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर चुप है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर हर गांव, हर शहर तक जाएगी और भाजपा की सच्चाई लोगों के सामने रखेगी।” उन्होंने आगे कहा कि “आज भाजपा भ्रम फैलाकर राजनीति कर रही है, लेकिन जनता अब सच्चाई जान चुकी है। हमें गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचकर कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की विफलताओं को बताना होगा।

ब्लॉक प्रभारी किशन सोनी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पुनर्गठन की प्रक्रिया में हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में ब्लॉक के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुनर्गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
” ब्लॉक अध्यक्ष सदन यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “मिल-जुलकर काम करें, संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करें। हर मंडल और सेक्टर में ऐसे पदाधिकारी चुने जाएं, जो वास्तव में जनता की सेवा और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित हों।” उन्होंने अंत में कहा, कांग्रेस कार्यकर्ता अगर एकजुट होकर काम करेंगे तो आने वाले समय में भाजपा को हराने से कोई नहीं रोक सकता।” बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी से पार्टी की मजबूती के लिए लगातार कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर संगठनात्मक ढांचे के सुधार, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय योगदान देने का वादा किया। कार्यक्रम मे मुख्य अप से अकलतरा विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह बलौदा ब्लाक प्रभारी किशन सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष सदन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता पाटले, जिला महामंत्री कन्हैया राठौर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रामगोपाल रात्रे, गोविंद देवांगन अनिल शुक्ला, राधेश्याम देवांगन, प्रतिपाल सिंह, द्वारका साव, बिसाहूलाल साहू, नवल सिंह ठाकुर, अजय शशि जगत, श्रीमती गंगोत्री कंवर, दिनेश मिरी, संजय देवांगन, गोवर्धन कुर्रे, दिलहरण दिवाकर, अमीर अंनत, केशव पाटले, मनोज यादव, मारकंडे साहू, बृहस्पतसिंह, मनमोहन सिंह, बनवासी बिंझवार, हरेंद्र बिंझवार, गजानन बिंझवार, सत्या पटेल, मनोज कश्यप, परदेसी केसकार, हरीश ओग्रे, तिरिथराम बनर्जी, बलराम सिंह, सिंहासन दास, अनूप देवांगन, संतोष गुप्ता, नर्मदा सोनी, प्रितेश शुक्ला, आरिफ कुरैशी, प्रकाश गुप्ता, पवन पटेल, शिवा देवांगन, लक्ष्मी भारद्वाज, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अशोक सिंह, पवन सिंह, बलराम सिंह, हरदीप ओग्रे, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।









