Home चर्चा में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यक्त किया आभार

प्रेस क्लब उपाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यक्त किया आभार

4
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

भखारा प्रेस क्लब का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खिलेश साहू को पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा बधाई दी जा रही है।

नियुक्ति के पश्चात खिलेश साहू ने प्रेस क्लब के समस्त सदस्यों, चयन समिति और वरिष्ठ पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे उपाध्यक्ष के रूप में प्रेस क्लब की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करते हुए प्रेस क्लब की गरिमा को और ऊँचाई देने का प्रयास करूँगा।”

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और प्रेस क्लब को एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे।

साहू को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकार जगत में हर्ष का वातावरण है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here