Home चर्चा में भाजपा मण्डल सेमरा की कार्यशाला संपन्न

भाजपा मण्डल सेमरा की कार्यशाला संपन्न

3
0

पेंड्रा संवाददाता – अजय तिवारी

भाजपा शीर्ष नेतृत्व की सदैव से मंशा रही है कि, भारत देश का प्रत्येक नागरिक देशभक्ति और राष्ट्र सेवा को संकल्पित रहे ।
आगामी स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे देश में, भारतीय जनता पार्टी ने अपना योगदान बढ़ाते हुए तिरंगा यात्रा और घर घर तिरंगा कार्यक्रम करने का निश्चय किया है ।
इसी उद्देश्य को लेकर जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के भारतीय जनता पार्टी मण्डल सेमरा में, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर, भाजपा की जिला मंत्री गंगोत्री राठौर, मण्डल अध्यक्ष अजय तिवारी और जनपद सदस्य संतोष राठौर की उपस्थिति में कार्यशाला आयोजित की गई ।


भाजपा के आराध्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्जवलन के पश्चात आरंभ हुई बैठक को सारगर्भित संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष अजय तिवारी ने बैठक के मुख्य विषयों से अवगत कराया ।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे बृजलाल सिंह राठौर ने देश की आजादी से पूर्व के इतिहास को बतलाते हुए, वर्तमान में तिरंगा यात्रा और घर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन के मूल उद्देश्य से उपस्थित जन को अवगत कराया ।
अंत में बूथ अध्यक्ष नारायण राठौर ने सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ का आभार प्रदर्शन किया ।

उपरोक्त बैठक में मंडल उपाध्यक्ष कलेश्वर मार्को, कोषाध्यक्ष संजय पाल, सरपंच कमलेश रौतेल, उप सरपंच पवन मिश्रा, विजय राठौर, बलराम पोर्ते, दुर्गेश राठौर, ध्रुव राठौर, नारायण राठौर अखिलेश पांडेय, ज्ञान सिंह राठौर, बसंत सोनी, लिमेश्वर कुशवाहा, जितेश राठौर, मिथलेश गुर्जर, वीरेंद्र धुर्वे, संदीप गुर्जर, छोटू राठौर आदि पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here