रायपुर संवाददाता – रघुराज
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 15 नेताजी कन्हैयालाल बजरी वार्ड के पार्षद श्री राजेश देवानंद जी के पूज्य पिता श्री सालिकराम देवांगन जी का आज दीर्घकालीन बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
स्व. सालिकराम देवांगन जी एक सज्जन, मिलनसार और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और परिवारजन लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे। उनका निधन न केवल देवानंद परिवार के लिए, बल्कि पूरे गुढ़ियारी क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अंतिम यात्रा 10 अगस्त 2025, रविवार को प्रातः 11:00 बजे उनके निवास मच्छी तालाब, गुढ़ियारी से निकलेगी, जो कोटा मुक्तिधाम तक जाएगी।
सभी शुभचिंतकों, मित्रों और समाजजनों से अंतिम दर्शन हेतु समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।









