बांकी मोंगरा। बाँकी मोंगरा मंडल में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी के संबंध में दिनांक 10 अगस्त 2025 को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक शाम 6 बजे नवीन मंडल कार्यालय, विनायक स्कूल के सामने, बाँकी मोंगरा में हुई।

बैठक में विशेष रूप बैठक की अध्यक्षता, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में हुई, तिरंगा यात्रा प्रभारी मंडल के कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,पूर्व एल्डरमैन अजीत केंवट, महामंत्री अश्वनी साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल महामंत्री हनुमान पांडे, महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष सालिक राम दुबे, सुंदर बंजारे, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल, प्रणय मिश्रा, युवा मोर्चा युवा नेता सूरज मिश्रा, निखिल सिंगोतीया, लोकनाथ ठाकुर, रूपेश पासवान, रितेश अग्रवाल, शिवपाल दास महंत, करण दास, श्रवण यादव, राकेश पटेल, रितेश सिंह, नकुल पटेल ,प्रमोद सोना, सुधार से चौहान, बलिराम यादव, गौरी केवट, आशा केवट ,पवन शर्मा , जितेन्द्र सिंह, एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडल स्तर से मिले मार्गदर्शन के अनुरूप कार्यक्रम को भव्यता से सफल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति और एकता का प्रतीक है, जिसे जन-जन तक पहुँचाना हम सबका दायित्व है।









