Home चर्चा में अज्ञात वाहन ने ले ली राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान, कोंटा की...

अज्ञात वाहन ने ले ली राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान, कोंटा की घटना

5
0

बस्तर संवाददाता -अर्जुन झा

पुलिस और वन विभाग ने हल्के में लिया घटना को 
 वन विभाग ने किया मृत मोर का अंतिम संस्कार

जगदलपुर। सुकमा वन मंडल के कोंटा वन परिक्षेत्र में सोमवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोंटा शिव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। वन विभाग ने पंचनामा एवं पोस्टमार्टम करा कर मोर का अंतिम संस्कार किया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी कोंटा श्री पासवान ने संबंधित थाने को सूचना दी। मामले में अब तक अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार कोंटा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 11 छत्रपति शिवाजी वार्ड में सप्ताह भर से पक्षी मोर विचरण करते देखा जा रहा था। कल तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई है। राष्ट्रीय पक्षी की मौत मामले में वन विभाग एवं पुलिस विभाग ने उस अज्ञात वाहन को पकड़ने में कोई रूचि नहीं दिखाई है। जबकि आरटीओ चेक पोस्ट से लेकर वन विभाग के नाका तक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन इस घटना को विभाग ने बड़े ही हल्के ढंग से लिया है। कोंटा परिक्षेत्र अधिकारी श्री पासवान ने बताया कि सुबह 6 बजे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और मृत पाए गए मोर का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मौखिक रूप से कोंटा थाने को दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here