Home चर्चा में 50 हजार की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

50 हजार की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

1
0

बस्तर संवाददाता -अर्जुन झा

वारदात में प्रयुक्त हथियार और कार भी बरामद 

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार की जा रही है। इसी तारतम्य में पिस्टलनुमा हथियार दिखा कर और डरा धमका कर 50 हजार रु की मांग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी नवीन झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गीदम नाका रेलवे फाटक के पास गया था, जहां पर धर्मेंद्र उर्फ़ पिंटू सिन्हा निवासी तेतरखूंटी तथा भूपेंद्र पटेल निवासी दलपत सागर वार्ड जगदलपुर कार क्रमांक सीजी 17 केजेड 5850 से आए और उसे डरा धमका कर पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर 50 हजार रुपए की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसा नहीं है कहने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोतरे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।टीम द्वारा उक्त आरोपी धर्मेंद्र उर्फ़ पिंटू सिन्हा पिता रमेश सिन्हा निवासी और भूपेंद्र पटेल पिता स्व. इतवारी राम पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टलनुमा हथियार, तथा कार को जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में निरीक्षक लीलाधर राठौर,
उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, ललित नेगी, प्रमोद ठाकुर
एएसआई दिनेश, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, मयाराम कश्यप, बलराम कश्यप, आरक्षक होरीलाल आर्मो, संतोष झा, युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मुकेश कोडोपी, संदीप राणा, थानेंद्र सिन्हा, मानकू कोर्राम, परमानंद भोयर का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here