आरंग संवाददाता – सोमन साहू
छग के कई जिले में बरसात न होने तथा तेज उमस भरी गर्मी से धान के खेत सूखने लगे थे अनेक जगह निंदाई, चलाई का काम बंद हो गया था इस कारण किसानों ने निरंतर पानी की मांग कर रहा था शासन द्वारा अनसुनी किये जाने पर क्षेत्र के किसान नेताओं पारसनाथ साहू, गोविन्द चन्द्राकर, वतन चन्द्राकर ने अल्टीमेटम देते हुये रसनी टोलप्लाजा के पास 15 अगस्त को मेगा चक्का जाम करने की तैयारी कर रहा था एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियो के संपर्क स्थापित कर रहे थे फलस्वरूप मांग के अनुरुप 12 अगस्त को ही मुख्य अभियंता ने जानकारी दिया कि सिंचाई हेतु गंगरेल बांध का गेट खोल दिया गया है वर्तमान में एक हजार क्यूसेक पानी छोडा गया है धीरे धीरे बढाया जावेगा इस पर किसान नेताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया है तथा पन्द्रह अगस्त को आयोजित चक्काजाम कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा किया है किसानो से भी अपील किया है कि पानी पहूंचने मे समय लगता है अपने खेतोँ में बिना विवाद के शांति पूर्वक क्रमशः पानी पलाएं यह भी सच है कि बिना वर्षा हुये धरती का प्यास नहीं बुझ सकती









