Home चर्चा में रात्रि में सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला...

रात्रि में सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

11
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता- निलेश सिंह

आरोपी द्वारा दिनांक 09.08.2025 की रात्रि में नाबालिक बालिका को उसके घर में सूनेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 365/2025 धारा 331(4), 74 BNS 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप नारायण मधुकर निवासी कोटमीसोनार को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4),74 BNS 08 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को, सैनिक गजेंद्र पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here