Home चर्चा में विद्यार्थियों ने सीखा वैक्यूम क्लीनर बनाना: मोरठपाल के स्कूल में टिकरिंग डे...

विद्यार्थियों ने सीखा वैक्यूम क्लीनर बनाना: मोरठपाल के स्कूल में टिकरिंग डे का आयोजन

3
0

अर्जुन झा/ तोकापाल –

नीति आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार विकासखंड तोकापाल की सेजेस शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बड़े मोरठपाल के अटल लैब में मेगा टिकरिंग डे का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स से वैक्यूम क्लीनर का ऑनलाइन निर्माण कराया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थी में नवाचार एवं रचनात्मकता की भावना विकसित करना एवं एंटर प्रेन्योरशिप के लिए प्रेरित कराया जाना था। नई शिक्षा नीति 2020 का मूल उद्देश्य भी विद्यार्थियों में समस्या समाधान एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स के प्रति रुचि विकसित करना है। इस कार्यक्रम की गंभीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि एपीजे यूनिसर्विटी से मेंटर डॉ. स्वाति वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ तानिया सेनगुप्ता एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स को एंटरप्रेन्योरशिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबटिक्स इत्यादि की महत्व के बारे में बताया गया एवं मेगा टिकरिंग डे पर उपस्थित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विदित हो कि देशभर के 10 हजार से अधिक एटीएल और लगभग 1.1 करोड़ छात्र इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

कार्यक्रम संचालन अटल प्रभारी विनय कुमार शिंदे व्याख्याता, सहयोगी शिक्षक अमित चित्रवंशी एवं यास्मीन बानो द्वारा किया गया। अंत में संस्था की प्राचार्य ज्योति जगत ठाकुर ने मेगा टिकरिग डे के सफल संचालन के लिए सभी के योगदान को सराहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here