Home चर्चा में विधायक चैतराम अटामी ने किया शिशु मंदिर नकुलनार का निरीक्षण, बच्चों और...

विधायक चैतराम अटामी ने किया शिशु मंदिर नकुलनार का निरीक्षण, बच्चों और शिक्षकों से की आत्मीय बातचीत

7
0

दंतेवाडा संवाददाता – रिकेश्वर राणा

दंतेवाड़ा। क्षेत्र के विकास कार्यों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सजग रहने वाले दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने आज शिशु मंदिर नकुलनार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का बारीकी से अवलोकन किया और छात्रों एवं शिक्षकों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक अटामी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक गले लगाया और उनकी पढ़ाई-लिखाई तथा खेलकूद गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से यह भी पूछा कि विद्यालय में उन्हें किन-किन बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है। बच्चों ने निःसंकोच अपनी समस्याएँ और आवश्यकताओं को साझा किया।

इसके साथ ही विधायक ने शिक्षकों से भी मुलाकात की और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें।

विधायक ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पेयजल, खेल मैदान और अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी विधायक को अपनी बात रखी, जिस पर उन्होंने गंभीरता से ध्यान देते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here