छत्तीसगढ़ न्यूज़ नारायणपुर जितेंद्र बिरनवार की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है. इसका असर नारायणपुर और अबूझमाड़ में भी दिखेगा.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मी
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में बीते महीने भी एनएचएम के संविदाकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और हड़ताल किया था. मांगें नहीं पूरी होने की सूरत में एक बार फिर प्रदेश के एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने हल्ला बोल दिया है. राज्य में कुल 16 हजार से अधिक संविदायकर्मी एनएचएम में कार्यकर्त हैं. इनके अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा सकती है.
एनएचएम संविदाकर्मियों की सरकार से मांगें: एनएचएम संविदाकर्मियों ने नारायणपुर जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता की. इस प्रेस वार्ता में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 10 प्रमुख मांगों का उल्लेख किया. उन्होंने सरकार से इन मांगों को मानने की अपील की है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों ने दी चेतावनी
एनएचएम के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें









