Home चर्चा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर महिला प्रकोष्ठ द्वारा रासलीला सह...

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर महिला प्रकोष्ठ द्वारा रासलीला सह कीर्तन का आयोजन

2
0

संवाददाता – बसंत राघव

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा आराध्य देव श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण मन्दिर, टाटीबंध में कीर्तन तथा भजन का आयोजन किया गया ।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख सचिव भारती यादव ने बताया कि दिनांक 19 अगस्त को दोप. तीन बजे से एम्स के सामने, टाटीबंध, राधा कृष्ण मन्दिर रायपुर में कीर्तन संग रासलीला का मंचन भी किया गया l सुश्री माधुरी यदु ने कृष्ण के रूप में सबका मन मोहा वहीं अनुराधा ठेठवार राधा रानी के रूप में मन मोहक रहीं l श्रीमती चित्रलेखा यादव तथा उनकी टीम और श्रीमती आरती यादव व उनकी टीम द्वारा राधा कृष्ण के सुन्दर भजन प्रस्तुत करके माहौल को कृष्णमय बना दिया गया l
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू प्रदीप यदु के नेतृत्व में तथा प्रदेश अध्यक्ष सुश्री माधुरी यदु के संयोजन में आयोजित इस कीर्तन कार्यक्रम में प्रकोष्ठ की सभी महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया l


श्रीमती चित्रलेखा यादव तथा टीम ने रामायण पाठ के पांच दोहे पढे और बहुत ही सुंदर और भजन कीर्तन गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया l श्रीमती आरती यादव और टीम द्वारा हमारे आराध्य श्री कृष्ण के भजनों का भक्ति मय व बहुत ही सुंदर और सुर और ताल के बहुत ही सुंदर समावेश युक्त कर्णप्रिय गायन किया गया l बहनों ने भी गोपियां बन कर श्री कृष्ण राधा के साथ रास लीला की बेहतरीन प्रस्तुति की। अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया l कार्यक्रम में मंजू प्रदीप यदु, कल्पना यदु, अंजू यदु, माधुरी यदु, सुनीति यादव, सुनीता कमल यादव, कुसुम गोपाल यादव,मालती यादव, पूनम अहीर, भारती यादव, राधा यादव, अनीता यादव , अरुणा यादव, अनुराधा ठेठवार , प्रीति यादव, आरती यदु, चित्रलेखा यादव, लक्ष्मी यदु, नैनी, पूजा और तेजल यदु की सक्रिय सहभागिता रही l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here