Home चर्चा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री बने भाजपा...

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री बने भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी एवं मिष्ठान वितरण कर दी बधाई

2
0

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम

अंबिकापुर।
अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल को छत्तीसगढ़ शासन में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का केबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद भाजपा सरगुजा में हर्षोल्लास का माहौल रहा।

इस उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय संकल्प भवन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाज़ी की और मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर बड़ी संख्या में मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि “राजेश अग्रवाल जी का जनसेवा का लंबा अनुभव अब प्रदेश स्तर पर नई दिशा देगा।”
भाजपा नेता निश्चल प्रताप सिंह ने कहा कि “उनके नेतृत्व में पर्यटन व संस्कृति विभाग पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएगा।” ।
भाजपा नेता निलेश सिंह ने कहा कि “अंबिकापुर को मंत्री पद का प्रतिनिधित्व मिलने से सरगुजा के विकास को और गति मिलेगी।”

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के राजनीतिक सफर और उपलब्धियाँ पर प्रकाश डालते हुए जिला सह संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने बताया कि वे 2005 तक ग्राम पंचायत कुँवरपुर में उप सरपंच के रूप में सेवा, 2014 से 2019 तक नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष पद पर रहते हुए विकास कार्यों को नई दिशा दिये, 2023 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की और अंबिकापुर विधायक बने तथा अब 2025 में उन्हें छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा सरगुजा ने राजेश अग्रवाल को मंत्री पद की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व विभाग नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा और सरगुजा सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाएगा।

इस अवसर पर मधु चौदाहा, आलोक दुबे, शैलू सिंह, आकाश गुप्ता, श्वेता गुप्ता, गोल्डी बिहाड़े, उमेश अग्रवाल, सतीश शर्मा, वसीम अंसारी, राम प्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, नीलम राजवाड़े, सरिता जायसवाल, इंदु कश्यप, नलिनी पांडे, पूजा सोनी, सीमा कश्यप, आभा कुजूर, अर्चना सिंह, अनिल तिवारी, किंजल किशोर पांडे, संदीप सोनी, मनोज सोनी, मयंक जायसवाल, शानू कश्यप, शरद सिन्हा, दीपक यादव, हैप्पी सिंह, अमोघ कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, विकास शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र सोनी, मनोज प्रसाद, अनीश सिंह, छोटू थॉमस, भूपेंद्र सिंह, मनीष बारी, संदीप यादव, कल्लू विश्वकर्मा, मंटू शुक्ला, अंकित सिंह, सत्यम साहू, लल्ला कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here