Home चर्चा में आरक्षक भर्ती के लिए रायपुर में पंजीयन करा चुके बस्तर के युवाओं...

आरक्षक भर्ती के लिए रायपुर में पंजीयन करा चुके बस्तर के युवाओं की बस्तर में हो परीक्षा: हेमंत कश्यप

8
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= युवा कांग्रेस नेता हेमंत कश्यप ने विधायक लखेश्वर बघेल को सौंपा ज्ञापन =
जगदलपुर। व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बस्तर संभाग के युवकों को रायपुर संभाग के स्थान पर बस्तर संभाग त्रुटि सुधार का अवसर देने जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को ज्ञापन सौंपा गया।
युवा नेता हेमंत कश्यप ने बताया है कि इन दिनों व्यापम द्वारा छग पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए प्रकाशित विज्ञापन में बस्तर संभाग प्रदर्शित नहीं करने के कारण दुविधा में फंसे बस्तर संभाग के बेरोजगार युवाओं द्वारा रायपुर संभाग में पंजीयन करवा लिया गया है, लेकिन व्यापम द्वारा काफी समय पश्चात बस्तर संभाग का विज्ञापन जारी कर दिया गया है अब जबकि हमारे बस्तर संभाग क्षेत्र से संबंधित रिक्तियों का विज्ञापन जारी हो गया है तो हम सभी ने अपना पंजीयन जो रायपुर संभाग में करवा दिया है, उसमें सुधार कर बस्तर संभाग करवाना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने पर हम बेरोजगार व आर्थिक रूप से कमजोर नवयुवकों को रायपुर जाने की बाध्यता होगी। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि छग पुलिस आरक्षक रायपुर संभाग के लिए किए गए पंजीयन में उन्हें त्रुटि सुधार करने का अवसर दिया जाए ताकि वे अपने बस्तर संभाग क्षेत्र में ही रहकर उक्त चयन प्रकिया का हिस्सा बन सकें जिससे उनकी आर्थिक व समय की हानि न हो। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा पत्र लिखकर एवं ईमेल करके अवगत करवाया ताकि भविष्य में व्यापम द्वारा इस प्रकार की त्रुटि न हो। इस दौरान हेमंत कश्यप के साथ युवा कांग्रेस के जिला सचिव विजय भारती, खीरू, ललित, सोनसाय, मंगल, बुधराम, संदीप, लोकेश, शुभम आदि आरक्षक भर्ती उम्मीदवार भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here