Home चर्चा में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में तेजी से तरक्की कर रहा है हमारा...

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में तेजी से तरक्की कर रहा है हमारा बस्तर: मंत्री केदार कश्यप

5
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

नारायणपुर क्षेत्र में 80 लाख से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, जनता को सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य: कश्यप 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर 80.57 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रमों का आयोजन सोनारपाल और बाकेल में किया गया।
सोनारपाल में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चपका के अंतर्गत माध्यमिक शाला मारीपारा के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 5 लाख और मारीपारा चपका से बंगा घर तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 9.60 लाख का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत सोनारपाल में हनुमान मंदिर से संतोषी किराना दुकान तक 200 मीटर नाली निर्माण लागत 4 लाख और सीसीएसी भवन अटल डिजिटल सुविधा केंद्र लागत 5 लाख की स्वीकृति दी गई। वहीं ग्राम पंचायत तारागांव में जोगी घर से मोसू घर तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण लागत 6.50 लाख तथा माता मंदिर बाजार परिसर में बाजार शेड निर्माण, 5 नग सीसी कार्य और गार्बज डिस्पोजल की व्यवस्था लागत 4.22 लाख के कार्य शामिल हैं। इसी क्रम में बोड़नपाल-02 में छात्रावास आश्रम बेसोली के खेल परिसर में 3 नग हाई मास्ट लाइट की स्थापना लागत 16.14 लाख और स्कूलपारा में पुलिया निर्माण लागत 3.30 लाख का कार्य स्वीकृत किया गया। ग्राम पंचायत बाकेल में माता मंदिर परिसर के पास साप्ताहिक बाजार में बाजार शेड निर्माण, 5 नग सीसी कार्य और गार्बेज डिस्पोजल की व्यवस्था लागत 23.51 लाख तथा अमडीगुड़ा पारा के पिकड़वाही नाला में पुलिया निर्माण लागत 3.30 लाख) का भूमिपूजन मंत्री केदार कश्यप द्वारा किया गया।

मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रयासरत है। लगातार क्षेत्र को मिल रही सौगात विष्णुदेव साय जी की बस्तरवासियों के प्रति सकारात्मक दृष्टि को दर्शाता है। बस्तर क्षेत्र में विकास की पहलों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

सड़कों का सुधार और निर्माण जारी
वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों से कहा कि सड़क निर्माण और सुधार कार्य साय सरकार में तेजी से चल रहा है। बस्तर में कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल एक भी सड़क का निर्माण नहीं किया न ही सड़कों की मरम्मत कराई जिसके कारण आज क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन भाजपा शासन और विष्णुदेव साय सरकार ने क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को दुरुस्त करने कई सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर कोंडागांव मार्ग का निर्माण कार्य जारी है वहीँ, अंतागढ़ से नारायणपुर, ओरछा से नारायणपुर सड़क निर्माण और सुधार के कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई। है जल्द ही क्षेत्रवासियों को सुलभ सड़क प्राप्त होगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार जारी
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल था। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने काम के नाम पर केवल नाम बदलने का काम किया। कांग्रेस ने बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश में एक भी नया स्वास्थ्य केंद्र और न ही नया स्कूल निर्माण किया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में जबसे विष्णुदेव साय जी की सरकार आई है तब से बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आ गई है। 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए, 45 आंगनबाड़ी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन की स्वीकृति बस्तर क्षेत्रवासियों की सुविधा और सेवा के लिए प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुंचे। सड़क, पुलिया, शेड, हाई मास्ट लाइट और डिजिटल केंद्र जैसी योजनाएं ग्रामीण जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएंगी। जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है, और विकास की गति को और तेज किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मंत्री श्री कश्यप ने सभी को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here