आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया है,जिसमें आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मंत्रिमंडल में स्थान देते हुए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार व अनुसूचित जाति विकास मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के उपरांत गुरु खुशवंत का प्रथम आरंग आगमन 24 अगस्त 2025 दिन रविवार को तय हुआ है, अब तक के इतिहास में भाजपा के सरकार बनने पर पहली बार आरंग विधानसभा क्षेत्र से मंत्री बनाया गया है,जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उमंग व उत्साह नजर आ रहा है।भाजपा आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने जनकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को मंत्री जी अपने निज निवास से दोपहर 1 बजे प्रस्थान करेंगे, जोकि की दोपहर 2 बजे मंदिर हसौद पहुचेंगे वहां स्थानीय निवासियों व भाजपा मंदिर हसौद मंडल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जावेगा साथ ही युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से पलौद मोड़ तक पहुचेंगे जहा भाजपा अटल नगर मंडल के नेतृत्व में स्वागत किया जावेगा उसके पश्चात लखौली व रसनी में भी कार्यकर्ता व ग्राम वासियों द्वारा स्वागत किया जावेगा ।उसके पश्चात मंत्री जी का काफिला युवा मोर्चा के बाइक रैली के साथ आरंग बैहार तिगड्डा चौक शाम 04 बजे पहुचेगा ,जो कि नगर के मुख्य मार्ग से क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए बस स्टैंड में मंचीय कार्यक्रम के साथ समापन होगा।
इसकी तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा अंतर्गत समोदा, मंदिरहसौद, अटल नगर, आरंग मंडल के कार्यकर्ता , पदाधिकारी तैयारी में जुट चुके है।









