बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने की संरपंच संघ के साथ बैठक
जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर के आड़ावाल के सामुदायिक भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नवगठित संरपंच संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे विस्तार से चर्चा की। उनकी समस्या सुनकर उसका समाधान करने का किरण देव ने आश्वासन दिया।
आड़ावाल के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी नव नियुक्त संरपंच संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी संरपंचों की और उनके पंचायत क्षेत्रों की जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र का विकास करना हमारा दायित्व है। सभी के सहयोग से हम अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का कार्य करना है। किरण देव ने कहा सशक्त पंचायत बनाने में संरपंचों की अहम भूमिका होती है। अपनी अपनी पंचायत की जनता की मांग के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा। संरपंच संघ की जो भी समस्याएं होंगी उन समस्याओं का शासन से अवगत कराकर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा बिना भेदभाव के सभी पंचायतों में विकास कार्य किया जाएगा। आप अपने अपने क्षेत्रों की जनता की मांग के अनुरूप प्रस्ताव दें, उस प्रस्ताव के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, हरिराम मंडावी, संरपंच संघ के अध्यक्ष रैदू नाग, सचिव मानसाय, सुब्रतो विश्वास, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, गणेश नागवंशी, हेमंत पोयाम, जयंती कश्यप, जितेंद्र बाकड़ा, महादेव बाकड़े, महेंद्र नाग, एवं संरपंचगण उपस्थित थे।









