Home विविध बरसते पानी में भी नहीं थमा उत्साह – भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी...

बरसते पानी में भी नहीं थमा उत्साह – भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी का सरगुजा में भव्य स्वागत”

2
0

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम

अंबिकापुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के उपरांत अखिलेश सोनी का प्रथम सरगुजा आगमन आज बरसते पानी के बीच भी अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ स्वागत हुआ।

संकल्प भवन भाजपा कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और गगनभेदी नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया।
उदयपुर, नवापारा, लखनपुर, मेंण्ड्रा (मेड्राकला), बिलासपुर चौक, जय स्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देव होटल, घड़ी चौक तथा अंबिकापुर भाजपा कार्यालय सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आत्मीयता से उनका अभिनंदन किया।

जहाँ प्रभु श्रीराम जी की दिव्य उपस्थिति और महाकवि कालिदास की रचनाओं की आभा आज भी विद्यमान है, उसी पावन धरा उदयपुर में अमृत वर्षा के बीच कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा किया गया स्वागत ऐतिहासिक बन पड़ा। वहीं नवापारा, लखनपुर एवं कुन्नी मंडल में हुआ स्वागत भी अविस्मरणीय रहा।

भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर के स्वागत कक्ष में महामंत्री अखिलेश सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, संगठन और समर्पण की ताक़त से जन-जन का विश्वास अर्जित कर रही है। सरगुजा की धरती सदैव संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक रही है। यहां कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और अनुशासन आने वाले चुनावों में विजय का शंखनाद है। हमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है ताकि भाजपा का परचम सरगुजा की हर पंचायत और हर गांव में लहराए।

गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि “नये महामंत्री के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा और गति का संचार होगा।”

जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के अनुशासन से ही भाजपा प्रदेश में नये इतिहास रच रही है।”

विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि “भाजपा का आधार कार्यकर्ता है, और यह कार्यकर्ता आज देश में मोदी जी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं।”

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि “भाजपा एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जहाँ राष्ट्र ही सर्वोपरि है। इस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की असली शक्ति है।”

युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविख्यात तोमर ने कहा कि सरगुजा का यह उत्साह बताता है कि भाजपा का भविष्य युवाओं के हाथों में और भी मज़बूत है। मोदी जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।”

मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी ने किया और आभार प्रदर्शन नीलेश सिंह ने किया।
आज का यह भव्य स्वागत और उत्साह यह सिद्ध करता है कि भाजपा संगठन की जड़ें सरगुजा में गहरी हैं, और यह कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन ‘सेवा ही संगठन’ की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश में जन-जन तक विकास की गाथा ले जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, कमलभान सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, फूलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, अभिमन्यु गुप्ता , देवनाथ सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार बंसल , इंदर भगत , मधुसूदन शुक्ला, राजाराम भगत , रौशन गुप्ता , विजय व्यापारी, संतोष दास, रूपेश दुबे, वैभव सिंह देव , कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी , सतीश जयसवाल , विद्यानंद मिश्रा , संजय गुप्ता , सावित्री जायसवाल , अजय प्रताप सिंह , त्रिलोचन सदावर्ती, भरत पैकरा, सरजू यादव , देवकी त्रिपाठी , रजनी बिंद , नीरू मिस्त्री , सोनू तिग्गा , रामप्रवेश पांडेय , सचिन अग्रवाल, धनंजय मिश्रा , अनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here