बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। सचिवालय राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन तथा विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में विकासखंड जगदलपुर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदलपुर के डीएसपी श्री संतोष जैन रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। यातायात नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं में कमी ला सकता है। ऐसे आयोजन बच्चों व समाज दोनों को जागरूक करते हैं।”
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अनिल दास जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें बच्चों के माध्यम से यातायात नियमों केप्रति समाज को जागरूक करना है एवं सहायक विकासखंड अधिकारी श्री राजेश गुप्ता उपस्थित रहे। श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेजस विवेकानंद विद्यालय जगदलपुर, द्वितीय स्थान जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर तथा तृतीय स्थान कन्या शाला क्रमांक 1 जगदलपुर रहे । विजेता छात्र-छात्राओं को नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
जज की भूमिका में श्री रतन व्यास, श्रीमती भगवती साहू, श्री मति सुभद्रा राव एवं श्री मति सुचित्रा सामंत हरेंद्र राजपूत जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में दीप्ति ठाकुर ने संपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन मनीष अहीर ने किया तथा आभार प्रदर्शन रावते सर द्वारा किया गया।







