बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
विहिप बजरंग दल का अनुकरणीय अभियान
जगदलपुर। विहिप बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे गौ संरक्षण एवं गौ दान अभियान से प्रेरित होकर बेलोरी ग्राम पंचायत ने बजरंग दल को 8 गौवंश दान किए हैं। इन गौवंश की सेवा गौशालाओं में की जाएगी।
बजरंग दल के बस्तर जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने बताया कि जिले में सड़कों पर गौवंश के बैठे रहने से लगातार हादसे हो रहे हैं। इससे गौ धन और जनहानि हो रही है। घायल गौवंशों का ईलाज और सेवा गौशालाओ मे किया जा रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने बताया कि बजरंग दल ने इस समस्या को देखते हुए असमर्थ और घुमंतू हो चुके गौ धन की सुरक्षा के लिए गौ दान अभियान चलाकर तहत गौ दान लिया जा रहा है। मुन्ना बजरंगी ने बताया बिलोरी ग्राम पंचायत की भाँति अन्य ग्राम पंचायतो में भी ऐसे गौवंश जिसे पशुपालक पालन पोषण में सक्षम नहीं है स्वंय आगे आकर विहिप बजरंग दल के इस अभियान से जुड़कर गौ धन दान कर सकते हैं। बस्तर जिले में और भी गौशालाएं तैयार की जा रही हैं जिसमे, जहां अधिक संख्या में गौ धन रखा जा सकता है। मुन्ना बजरंगी ने आगे बताया कि कई वर्षो से गौ तस्करों की नज़र बस्तर के पशु बाजारों पर है जिसकी आड़ में गौ तस्करी हो रही है। गौ तस्कर भी ओडिशा आंध्रप्रदेश तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके से गायों को कत्लखानों तक पहुंचा रहे हैं। जिला गौ रक्षा प्रमुख देव यादव ने बताया गौ दान महादान अभियान छत्तीसगढ़ में पहली बार चलाया जा रहा है। यह गौवंश के साथ प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं एवं पशु तस्करों से गौवंश को सुरक्षित करने में एक सकारात्मक पहल है। हैप्पी कामधेनु गौशाला के अध्यक्ष दीपक पनपालिया ने बताया गौ दान – महादान अभियान से आम जन को जुड़ कर गौवंश को सुरक्षित करने में योगदान दें। वर्तमान में कामधेनु गौशाला में 250 की संख्या में गौधन है। बस्तर जिले की 3 अन्य गौशालाओ में गौधन को भेजा जाएगा। इस दौरान विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला सेवा प्रमुख पवन राजपूत, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, सह संयोजक सनी रैली, जिला गौ संवर्धन प्रभारी विष्णु ठाकुर, जिला गौरक्षा प्रमुख देव यादव, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर,नगर गौ रक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप,नगर सह गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा ,काशी चालकी समाजसेवी के. व्येकंटेश्वर राव, रोहन कुमार, ग्राम के सरपंच,पंच एवं हैप्पी कामधेनु गौशाला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









