बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर-फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 30 अगस्त की सुबह इंदिरा प्रदर्शनी स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 400 मीटर तेज चाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
वरिष्ठजनों का उत्साह
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी ने स्वास्थ्य व फिटनेस के प्रति अपनी सजगता का परिचय दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने कहा वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना और उन्हें सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना हम सबका दायित्व है। आज का आयोजन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए प्रेरक है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सशक्त संदेश है।”
नगर निगम राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा वरिष्ठ नागरिकों का यह उत्साह व समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है। आज जिस प्रकार से हमारे बुजुर्ग साथियों ने फिटनेस को महत्व देते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया, वह आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। नगर निगम सदैव ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।”
इस अवसर पर नीटू भदौरिया,संजय विश्वकर्मा, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, उर्मिला कश्यप,रितेश सिन्हा,अभिषेक तिवारी, सोनू पांडेय, राजपाल कसेर,विनय श्रीवास्तव,रतन व्यास,सुनील पिल्लै, कोटेश्वर नायडू,श्रवण साहू,प्रदीप साहू,अभिषेक आदि उपस्थित थे









