सक्ती संवाददाता – दीपक ठाकुर
बाराद्वार – समीपस्थ ग्राम पंचायत पलाड़ीकला में आज नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत के द्वारा उनके जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह के आग्रह पर जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत मेन रोड से लव कुश घर की ओर सीसी रोड लागत 8 लाख रुपए का भूमिपूजन रूपनारायण साहू (विधायक प्रतिनिधि मंडी) के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। विधायक प्रतिनिधि रूपनारायण साहू ने कहा कि सक्ती विधानसभा में विकास के लिए हमारे विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत लगातार प्रयासरत रहते हैं जिला खनिज न्यास सहित अन्य योजनाओं से अनेकों गांवों में विकास कार्य करवाया जा रहा है उनके नेतृत्व में गांवों सहित शहरों का सर्वांगीण विकास हो रहा है।इस अवसर पर ऋषि राय (विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत सक्ती), विजय सूर्यवंशी (विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत बाराद्वार), रामावतार अग्रवाल (विधायक प्रतिनिधि), जनपद सदस्य सुषमा राकेश साहू, सरपंच रुद्रनारायण साहू,छवि साहू,डूमरपारा सरपंच ज्योतिष राठौर ग्राम पंचायत के समस्त पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।










