Home चर्चा में भानपुरी हत्या एवं लूट का पुलिस ने किया पर्दापास, पुलिस ने 06...

भानपुरी हत्या एवं लूट का पुलिस ने किया पर्दापास, पुलिस ने 06 आरोपियों को पहुंचाया जेल

172
0
रिपोर्ट- खिलेश साहू
लोकेशन- धमतरी ।
✦ पैसे के लालच ने ली बुजुर्ग की जान – हत्या कर की लूट, पुलिस ने चाकू, जेवर और नगदी बरामद किए
✦ वरिष्ठ अधिकारियों के सतत् मानिटरिंग में   विशेष टीम की त्वरित कार्यवाही-04 दिवस में घटना को सुलझाया
दिनांक 01.09.2025 की रात ग्राम भानपुरी निवासी कृतराम साहू (मृतक) अपने घर में सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे तीन अज्ञात आरोपी घर में घुसे, जिन्होंने मृतक व उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, नगदी 5,000/- रूपये व मोबाईल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
प्रार्थिया रश्मि साहू की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
◆ धमतरी पुलिस की कार्यवाही
 पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए तत्काल अलग अलग टीम गठित किया।
टीम द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई एवं एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
■ चोरी गई बरामद मशरूका-:
◆ सोने का ईयररिंग, चांदी का पायल
◆ नगदी 1,400/-रूपये  (विभिन्न आरोपियों से)
◆ लूट का मोबाईल फोन
◆ अपराध में जप्ती सामान
◆ मोटरसायकल (CG-05-AS-2814)
◆ घटना में प्रयुक्त चाकू (दो नग)
◆ घटना के समय पहने कपड़े,जुता
■ विधिक कार्यवाही-:
आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
■  गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण
◆ (01) धनराज यादव पिता दीपक यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भठेली
◆ (02) हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, उम्र 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली
◆ (03) चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भठेली
◆ (04) कलेश्वर ध्रुव पिता गणेशु राम ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कचना
◆ (05) हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर
◆ (06) सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्रा
◆ धमतरी पुलिस द्वारा प्राथमिकता एवं वैज्ञानिक पद्धति से समय से विवेचना पूर्ण की जाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का पूर्ण प्रयास रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here