Home चर्चा में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही बसंतपुर निवासी...

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही बसंतपुर निवासी कौशल पटेल के मकान से 8.8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त, आरोपी जेल दाखिल

166
0
(जांजगीर चांपा- संवाददाता राजेन्द्र जयसवाल)
 जिला जांजगीर-चांपा।
जिले में अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता एवं जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दिनांक 05 सितम्बर 2025 को की गई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बसंतपुर, थाना बिर्रा निवासी कौशल पटेल पिता बलराम पटेल (उम्र 35 वर्ष) के रिहायशी मकान से 8.8 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिल किया गया।
बिना वाहन के ही शराब की बरामदगी
कार्रवाई के दौरान किसी वाहन का इस्तेमाल नहीं पाया गया। शराब सीधे आरोपी के घर से जप्त की गई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी अपने ही मकान से अवैध शराब का भंडारण और बिक्री कर रहा था।
अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका
कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल, मुख्य आरक्षक छेदी लाल लहरे तथा नगर सैनिक बबलू सिंह की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इनकी सतर्कता और तत्परता से यह संभव हो पाया कि शराब को मौके से जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया जा सके।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन या बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला आबकारी विभाग लगातार गश्त और छापामार कार्रवाई कर रहा है।
साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें अपने आसपास कहीं भी अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें।
सामाजिक जिम्मेदारी भी आवश्यक
आबकारी विभाग का मानना है कि अवैध शराब न केवल राजस्व की हानि पहुंचाती है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रशासन को सहयोग करे और अवैध गतिविधियों को रोकने में मददगार बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here