Home मुख्य ख़बरें जीएसटी दरों में कटौती से महंगाई में राहत की उम्मीद: एसबीआई रिपोर्ट

जीएसटी दरों में कटौती से महंगाई में राहत की उम्मीद: एसबीआई रिपोर्ट

81
0

 मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव कर भारीभरकम टैक्स से राहत दी है। जीएसटी रिफॉर्म्स के बाद अब एसबीआई  ने आम नागरिकों को बड़ी खुशखबरी दी है। एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए जीएसटी नियम लागू होने के बाद देश में महंगाई कम होगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अनुमान लगाया है कि लोगों को जीएसटी में रेट कट के बाद महंगाई में भी राहत मिल सकती है।

बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं मीटिंग में पुरानी चार स्तरीय टैक्स स्ट्रक्चर (5%, 12%, 18%, 28%) को हटाकर दो स्तरीय टैक्स स्ट्रक्चर (5% और 18%) को मंजूरी दी है। साथ ही, कुछ लग्जरी सामान और सेवाओं के लिए 40% की स्पेशल टैक्स दर तय की है। इसके तहत रोजमर्जा की काफी चीजें सस्ती हो गई हैं और कुछ तो टैक्स फ्री ही हो गई हैं। तंबाकू और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स को छोड़कर नई टैक्स दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here