जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर स्थित हजरतबल दरगाह के अंदर अशोक चिह्न की तोड़फोड़ के सिलसिले में मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों के अनुसार एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक भीड़ द्वारा कथित तौर पर एक पट्टिका पर उकेरे राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़ने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन निगीन में मामला दर्ज किया है।
यह विरोध प्रदर्शन इरगाह में प्रतीक चिह्न की स्थापना को लेकर शुरू हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दरगाह परिसर के अंदर पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।









