Home चर्चा में सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर वाद-विवाद में बस्तर जिला प्रथम

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर वाद-विवाद में बस्तर जिला प्रथम

26
0

-कांकेर जिले की टीम को मिला दूसरा स्थान 

अर्जुन झा/जगदलपुर। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर संभाग स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन साक्षरता मिशन प्राधिकरण, कलेक्टर बस्तर हरिस एस. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन एवं जिला बस्तर के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के निर्देशन में यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में किया गया।

प्रतियोगिता का उदघाटन वेदप्रकाश पाण्डे जिला अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य, योगेंद्र पाण्डे की अध्यक्षता एवं भाजपा नेता प्रकाश झा के विशेष आतिथ्य में हुआ। स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल द्वारा दिया गया। संभाग स्तरीय इस प्रतियोगिता में 6 जिलों की कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता में सत्येन बजारे डिप्टी कलेक्टर जगदलपुर, दशरय कश्यप अध्यक्ष बस्तर प्रकृति बचाओ समिति, भोज कुमार गुप्ता टीआई पुलिस विभाग, विनीता बेंजमीन प्राचार्य भगत सिंह हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर, वंदना झा व्याख्याता मांझीगुडा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। साथ ही चंद्रभान मिश्रा प्राचार्य सेजेश कन्या बस्तर समयपाल की भूमिका में रहे।

प्रतियोगिता में सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के पक्ष एवं विपक्ष में सभी जिले के प्रतिभागियों द्वारा अपनी बातें तर्क एवं आंकड़ों के आधार पर रखी गईं। अंत में कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता सभापति जल कार्य विभाग जगदलपुर नगर निगम द्वारा विजेताओं की शील्ड एवं नगद राशि प्रदान कर किया गया। सांत्वना पुरस्कार 3000 रूपये बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव एवं बस्तर जिला को दिया गया और इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिला बस्तर को 10 हजार रूपये, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे जिला कांकेर को क्रमशः 8 हजार एवं 6 हजार रूपए प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में राकेश खापर्डे नोडल अधिकारी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता, एडीपीओ जयंती कश्यप, एबीईओ जगदलपुर राजेश गुप्ता, बीईओ पूनम सलाम, शालिनी तिवारी, मनीष अहीर व्याख्याता, देसनाथ पाण्डे, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी बकावंड और जिले से आए नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। मंच संचालन व्याख्याता लिलेश देवांगन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here