Home चर्चा में मंत्री कश्यप के आवासों का घेराव: कर्मचारी से कथित मारपीट के विरोध...

मंत्री कश्यप के आवासों का घेराव: कर्मचारी से कथित मारपीट के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

28
0

अर्जुन झा/जगदलपुर। सर्किट हाउस के कर्मचारी से कथित मारपीट के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण द्वारा मंत्री केदार कश्यप के निवासों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में मंत्री केदार कश्यप के वृंदावन कॉलोनी स्थित निवास का और ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में भानपुरी फरसागुड़ा निवास कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। मंत्री केदार कश्यप सत्ता के नशे में चूर हैं। उन्हें सत्ता का घमंड है। जिसके कारण वे जनता का सम्मान करना भूल गए हैं। श्री मौर्य ने कहा मंत्री केदार कश्यप को इस शर्मनाक कृत्य के लिए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि इस्तीफा नहीं देते हैं तो मुख्यमंत्री को उनसे पद लेकर उन्हें पार्टी से बर्खास्त करना चाहिए। ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि कुछ दिन पहले मोदी की मां को एक सिरफिरे ने गाली दी थी तो पूरी भाजपा ने आसमान सिर पर उठा लिया था। मुख्यमंत्री साय भी बहुत आक्रोशित थे।आज उनके ही मंत्री ने एक गरीब कर्मचारी को मां की गाली दी है। क्या उसकी मां का सम्मान नहीं है? ऐसे मंत्री को पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, रामशंकर राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, जिशान कुरैशी, कौशल नागवंशी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, महामंत्री निकेत झा, महेश द्विवेदी, सुषमा सुता, आदित्य बिसेन, जिला उपाध्यक्ष सेमियल नाथ, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, गौरनाथ नाग, वेंकट राव, सहदेव नाग, अवधेश झा, हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, वीरेंद्र परिहार, पार्षद सूर्यापानी, अफरोज बेगम, ललिता राव, कमलेश पाठक, सुखराम नाग, राकेश मौर, आभास महंती, असीम सुता, अनुराग महतो, संदीप दास, विक्रांत सिंह, एस. नीला, तरनजीत सिंह, शादाब अहमद, अंकित सिंह, सायमा अशरफ, ज्योति राव, पंकज केवट, नीतीश शर्मा, सलीम जाफर अली, लव मिश्रा, हेमंत कश्यप, उस्मान रजा, फैसल नेवी, आदर्श नायक, एडविन मार्क, सोनू कश्यप, मोहसिन खान, रजत जोशी, गुरमीत कौर, राजेंद्र पटवा, अंशु, वरुण, अनफाज खान, खीरेंद्र यादव, राजेश कश्यप, मोहन नाग,, चमनलाल देहारी, लछिंदर नाग, मनी भारती, तुलाराम नाग, सीरपती नायक, भीमा कश्यप,महादेव नाग,माहरू बघेल,चैतन कुंजाम,सुकदेव कश्यप,सादु कश्यप,शंकर नाग,बुदू कश्यप,चिंगढूं कश्यप, मंडल अध्यक्ष बलराम कोकडू, दयाराम कश्यप, भोजराज नाग, लेखन बघेल, धनुर्जय दास, जलंधर नाग, तीताराम, घनश्याम, देवी सिंह, संजय नाग, कमल नाग, विजय दास, धरम नाग, तिरनाथ बेलसरिया, ललित आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here