Home मुख्य ख़बरें रुड़की में ज़हरीले कारोबार का पर्दाफाश: वन विभाग ने गोदाम से 86...

रुड़की में ज़हरीले कारोबार का पर्दाफाश: वन विभाग ने गोदाम से 86 सांप किए बरामद

279
0

रुड़की में सांपों के जहर के अवैध कारोबार की शिकायत सामने आने के बाद वन विभाग की टीम एक्टिव हुई है। खंजरपुर क्षेत्र में सांपों के जहर के अवैध कारोबार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने गोदाम में छापा मारा है और 86 जहरीले सांपों को बरामद किया है। इनमें कोबरा और रसैल वाइपर प्रजाति के सांप भी शामिल हैं।

छापा मारने वाली टीम ने सभी सांपों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीएफए ऑर्गेनाइजेशन से आए शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता की सूचना पर वन विभाग की टीम खंजरपुर स्थित एक गोदाम पर पहुंची, जहां सांपों की तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा था। मौके पर छापेमारी में टीम को 86 सांप मिले हैं, जिनमें 2 खतरनाक प्रजातियां कोबरा और रसैल वाइपर शामिल हैं।

वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि इस व्यापार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। मौके पर गोदाम मालिक नहीं मिला है। पीएफए की शिकायत पर छापेमारी की गई और वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पीपल फ़ॉर एनिमल्स की तरफ से आये शिकायतकर्ता ने वन विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इतना बड़ा अवैध कारोबार करने वाले, वन विभाग के अधिकारियों की नजरों से आखिरकार कैसे बचे रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने उनके शिकायत करने पर छापा मारने में पहले आनाकानी की और फिर बाद में छापा मारा, तब तक इस कारोबार का मुख्य सरगना करोड़ों रुपए का सांपों का जहर लेकर फरार हो चुका था। वन विभाग की नाक के नीचे यह कारोबार धड़ल्ले से कई सालों से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here