Home टेक्नोलॉजी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की जंग तेज, अंबानी की Jio और मस्क...

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की जंग तेज, अंबानी की Jio और मस्क की Starlink आमने-सामने; जानें कब शुरू होगी सर्विस

7
0

अब इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल टावर और फाइबर केबल पर निर्भरता कम होने वाली है। भारत में जल्द सैटेलाइट इंटरनेट का नया दौर शुरू हो सकता है। इस रेस में मुकेश अंबानी की Reliance Jio, एलन मस्क की Starlink और एयरटेल समर्थित OneWeb शामिल हैं। तीनों कंपनियां भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही हैं। सरकार से तीनों को जरूरी लाइसेंस मिल चुका है। हालांकि, व्यावसायिक सेवा शुरू करने के लिए कुछ जरूरी मंजूरियां बाकी हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि भारत में Satellite Internet की शुरुआत कब होगी? क्या जियो अपनी सस्ती कीमतों से स्टारलिंक को टक्कर दे पाएगा?

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए तीन बड़ी कंपनियां तैयारी कर रही हैं। इनमें रिलायंस जियो, स्टारलिंक और एयरटेल समर्थित वनवेब शामिल हैं।

सरकार ने तीनों कंपनियों को Global Mobile Personal Communication by Satellite (GMPCS) सर्विस का लाइसेंस दिया है। हालांकि, सिर्फ लाइसेंस मिलने से सेवा शुरू नहीं हो सकती। कंपनियों को सुरक्षा और तकनीकी शर्तें पूरी करनी होंगी। इसके अलावा स्पेक्ट्रम आवंटन भी जरूरी है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही कंपनियां Commercial Service शुरू कर सकेंगी।

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो भी इस क्षेत्र में बड़ा निवेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट JioSpaceFiber नाम से जाना जाता है।

रिलायंस का लक्ष्य अपना सैटेलाइट नेटवर्क तैयार करना है। इसके लिए कंपनी करीब 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसका मकसद भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत करना और विदेशी सैटेलाइट कंपनियों पर निर्भरता कम करना है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस भारतीय सैटेलाइट निर्माता कंपनियों, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और बड़े औद्योगिक समूहों के साथ साझेदारी की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार करना चाहती है।

जियो के सैटेलाइट नेटवर्क को लेकर सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी सितंबर 2027 में पहले सैटेलाइट का टेस्ट करने की तैयारी में है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से नेटवर्क तैयार किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक करीब 400 से 450 सैटेलाइट अंतरिक्ष में स्थापित करना है। वहीं, पूरे 1600 सैटेलाइट नेटवर्क को 2035 तक तैयार करने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here