रिपोर्ट-खिलेश साहु
कुरुद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा की कई गलियों में जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। हल्की बारिश के बाद भी नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। इसके चलते स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और पानी से रास्ता फिसलन भरा हो गया है, जिससे बुजुर्ग और बच्चों के गिरने की आशंका बनी रहती है,स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराकर गली की समस्या दूर करने की मांग की मंशा बना रहे है।कोसमर्रा में आम नागरिकों का गली में चलना मुश्किल दूभर हो गया है,आम व्यक्ति और स्कूल जाने वाले बच्चों का चलना मुश्किल हो गया हैं रोज कोई ना कोई आम नागरिक कीचड़ में फिसल कर गिर जा रहा हैं जिससे किसी का हाथ पैर फ्रेचर तो किसी का सिर मैं चोट आ गया हैं,कुछ ग्रामीणों ने हमे बताया कि ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच,उपसरपंच व सचिव को बोलने पर भी कोई अपना उचित जवाब नही दिया जाता और न ही कोई साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है जिससे बीमारी फैलने की आशंका बन रही है।










