Home मुख्य ख़बरें “CM साय का आश्वासन: नेपाल में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित लौटेंगे”

“CM साय का आश्वासन: नेपाल में फंसे सभी पर्यटक सुरक्षित लौटेंगे”

102
0

रायपुर। नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुरंत पहल की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यात्रियों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम बिना देरी उठाए जाएँ।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है और हर पर्यटक को सुरक्षित स्वदेश लाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और मदद के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

नेपाल में फंसे पर्यटकों की स्थिति को लेकर उनके परिजन चिंतित हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का यह सक्रिय रुख परिजनों को राहत देने वाला है। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पूरा समन्वय कर यात्रियों को जल्द ही सुरक्षित घर पहुँचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here