Home अंतर्राष्ट्रीय रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, पूर्वी तट पर...

रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, पूर्वी तट पर दहशत का माहौल

74
0

रूस में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कामचटका के पूर्वी तट के पास आया ये भूकंप काफी तेज तीव्रता का था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.4 मापी गई है।

रिक्टर पैमाने पर 7 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप का मतलब है कि ये इतना भीषण होता है कि इससे इमारतें भी गिर सकती हैं और भारी जन और धन की हानि होती है। रूस में तो 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया है, ऐसे में इसकी शक्ति को समझा जा सकता है। इस भूकंप ने रूस को हिलाकर रख दिया होगा।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here