जांजगीर-चांपा- संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
नगर के लिए नई सौगातें, करोड़ों की लागत से होंगे कार्य
जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) चांपा – नगर पालिका परिषद् चांपा द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आगामी 13 सितम्बर 2025, शनिवार को शाम 4:30 बजे विवेकानंद उद्यान चांपा में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, सांसद जांजगीर-चांपा करेंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री व्यास कश्यप जी (विधायक, जांजगीर-चांपा),
माननीय श्री सौरभ सिंह जी (अध्यक्ष, छ.ग. खनिज विकास निगम), माननीय श्री नारायण चंदेल जी
(पूर्व नेता प्रतिपक्ष, छ.ग. विधानसभा) एवं
माननीय श्री अंबेश जांगड़े जी (जिलाध्यक्ष भाजपा, जांजगीर-चांपा) अपनी उपस्थिति से गरिमा बढ़ाएंगे।
लोकार्पण होने वाला कार्य –
1. अटल परिसर निर्माण – लागत राशि ₹30.00 लाख
भूमिपूजन होने वाले कार्य –
1. घोघरा नाला के पास पानी टंकी निर्माण – लागत राशि ₹48.56 लाख
2. नगर पालिका कर्मचारी आवास निर्माण – लागत राशि ₹29.98 लाख
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से चांपा नगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। पानी टंकी से नागरिकों को बेहतर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध होगी, वहीं कर्मचारी आवास से नगरपालिका कर्मियों को सुविधाजनक आवास का लाभ मिलेगा।
आयोजन की रूपरेखा –
कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका परिषद् चांपा द्वारा किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राम संजीवन सोनवानी
एवं प्रभारी सदस्यगण – श्री महेन्द्र तिवारी, श्री संजय सोनी, श्रीमती विनीता मोदी, श्री अशोक कुमार देवांगन, श्री मंगलदास महंत व श्री संत सोनंत नेता प्रतिपक्ष हरीश पाण्डेय जी के साथ-साथ नगर के सभी पार्षदगण इस कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
नगरपालिका परिषद चांपा ने नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
विशेष महत्व –
यह कार्यक्रम न केवल विकास कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि चांपा नगर तेजी से आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। करोड़ों रुपये की परियोजनाएं नगर की जीवनशैली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।









