Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्य सचिव: 1994 बैच के IAS विकासशील होंगे...

छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्य सचिव: 1994 बैच के IAS विकासशील होंगे अगले मुख्य सचिव, ADB मनीला से लौटेंगे अगले हफ्ते

108
0

रायपुर –

1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील अगले मुख्य सचिव होंगे. विकासशील एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर तैनात थे। जनवरी 2024 में उन्हें केंद्र सरकार ने तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर भेजा था। विकासशील अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं।

विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व भी संभाला है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य का अनुभव मिला। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड के लिए एंपैनल किया। इस एंपैनलमेंट को छत्तीसगढ़ कैडर में उनकी सीनियरिटी और अनुभव के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने हाल ही में ADB को पत्र लिखकर विकासशील को समय से पहले रिलीव करने का अनुरोध किया था। भारत सरकार के पत्र के बाद एडीबी ने उन्हें रिलीव कर दिया है। बताया जा रहा है कि विकासशील अगले हफ्ते ही रायपुर आ जाएंगे, उनकी पत्नी निधी छिब्बर भी 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, वे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिलीव होकर छत्तीसगढ़ लौट रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here