बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
जगदलपुर। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत गुमड़ा यूथ हब जागरूकता कार्यक्रम एवं बैठक का आयोजन किया गया।

गांव के पारा मोहल्ला टोला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधार गांव में स्वच्छता बनाए रखने, जनहित के कार्यों में सामूहिक भागीदारी, स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक कदम बढ़ाने, इस मुहिम को मजबूत बनाने के लिए बैठक आयोजन किया गया था। और कुछ अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए विचार विमर्श किया गया। जैसे यूथ हब एवं नव गुरुकुल जावंगा से स्वरोजगार, ग्राम पंचायत गुमड़ा को आदर्श ग्राम बनाने, आदि कर्मयोगी अभियान पर शपथ लेकर आगे की कार्ययोजना बनाई गई, हिंग इंपेक्ट मेगा वॉटर शेड प्रोजेक्ट के अंतर्गत सामाजिक एवं मौसमी मानचित्र की तैयारी की गई। बैठक में सरपंच नंदू सोड़ी, सचिव गोपाल सिंह राठोर, रोजगार सहायक रमेश कुमार यादव, उप सरपंच योगत्री अशोक नेताम और समायिता मठ से टीएल नुरुल हसन जो आदि कर्मयोगी अभियान के ट्रेनर भी हैं, वॉटर शेड एक्सपर्ट सोमड़ा कोवासी, सीमा नाग कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर एवं यूथ हब जावंगा से खेमलता ठाकुर, मंजू ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी।









