आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग:- देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आरंग स्थित राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।
कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग (शहर) के अध्यक्ष खिलावन निषाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित विचार संगोष्ठी में वक्ताओं ने देश के निर्माण, सशक्त नेतृत्व और ऐतिहासिक फैसलों में स्व. इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया। उपस्थित जनसमूह ने उनके सिद्धांतों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी में भारत लोधी मंगल मूर्ति अग्रवाल ,देवेंद्र धृतलहरें राजेश्वरी साहू ,मनमोहन गुप्ता, सुदामा पाल , मंजू चंद्राकर ,सादिक बेलिम, सागर जोशी, कन्हैया साहनी, सलमान खान, चंद्रहास साहू लेशकुमार साहू ,पारस कोसल, मनेश कंडरा, भोला यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में स्व. इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।







